छत्तीसगढ़ के परंपरागत त्यौहारों को संजोने के लिये ईतवारी चीला तिहार “जनपद ट्राफी 2021” का आयोजन हुआ

उतई ।ग्राम पंचायत बोरीग़ारका में कृषि सभापति राकेश हिरवानी जनपद पंचायत दुर्ग ने अपने जनपद पंचायत क्षेत्र के सभी पांच गाँव में ईतवारी चीला तिहार मनाने के साथ साथ हमारे छत्तीसगढ़ की धरोहर व हमारे पुरातन खेल को संजोने का बेड़ा उठाया ताकि हमारे मातायें बहने हमारे नया पीढ़ी इस तयौहार व खेल से वंचित होने के कगार पर है जो हमारे परंम्परा गत तयौहार जो लुप्त होते जा रहे हैं । जिसे पुनः इस परंपरा को संवारने के लिए आज कृषि सभापति जनपद पंचायत दुर्ग राकेश हिरवानी की अध्यक्षता व मार्गदर्शन में बहुत ही महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक निर्णय पुराने परंम्परा व पुराने खेल कुद से हमारे नये पीढ़ी वंचित न हो इसलिए सभी पांचो गांव की जनप्रतिनिधियों के साथ अति महत्वपूर्ण मिटींग ग्राम पंचायत बोरीगारका में सम्पन्न हुआ। जिसमें ग्राम पंचायत कोडिया के युवा सरपंच चन्द्रभान सारथी तथा उप सरपंच चन्द्र चन्द्राकर ग्राम पंचायत कोकडी से सरपंच परमीला रोशन साहू उप सरपंच पुष्पा साहू पंचायत रोहित कुमार साहू ग्राम पंचायत पाऊवारा सरपंच वामन साहू उप सरपंच दीपक साहू जागेश्वर साहू राजेश साहू ग्राम पंचायत बोरीगारका सरपंच गुंजेशवरी साहू हमारे क्षेत्र के पुर्व सभापति शत्रुहन साहू जनपद पंचायत दुर्ग व उप सरपंच शान्तनु व पंच ग्राम पंचायत करगाडीह सरपंच भाई घनश्याम गजपाल ,होमन साहु व अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ । एवं कृषि सभापति को हमारे छत्तीसगढ़ राज्य की धरोहर को बचाये रखने का जो पहल किया उसके लिए सभी पांचो गांव के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीण जनो ने सराहा । बैठक मे आयोजन की रुप रेखा तैयार करते हुए सभी के सुझाव से हरेली त्योहार के पहले सभी पांच गांव मे ग्राम स्तरीय महिलाओं के लिये खेलकूद का व आकर्षक चीला व्यजंन का प्रतियोगिता का आयोजन करना तय किया गया व चोथे ईतवार को 15 अगस्त के दिन ईतवारी चीला तिहार जनपद ट्राफी का आयोजन रखा जाने का निर्णय लिया गया व जिसमे सभी ग्राम के विजेता प्रतियोगी जनपद ट्राफी मे शामिल होगे ,प्रतियोगिता मे कबड्डी, फुगड़ी,कुर्सी दौड़,,फुग्गा फोड़,चीला व्यजंन,छत्तीसगढ़ी नृत्य सभी महिलाओं के लिये आयोजित किया जायेगा। व गेड़ी दौड़ बालको के लिए आयोजित होगा। बैठक मे प्रमुख रूप से रोशन साहु,विमल गजपाल, वेदनारायण साहु,पितेश साहु , संदीप हिरवानी,दीपक यादव,डोमिन साहु, पुष्पा साहू,प्रेमचंद साहू,चुमन यादव,नीतेश जागड़े,शिव निर्मलकर, अनिल,हरदेव,व शोर्य युवा संगठन कोड़ीया के पदाधिकारी व बोरीगारका के पंच गण शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *