रानीतराई। पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जरवाय (भंसुली) में ग्राम विकास एवं शाला विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में बैठक रखी गई थी जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू सम्मिलित हुए।
ग्रामीणों एवं शाला विकास समिति ने बैठक में निर्णय लिया कि आवारा पशुओं की परेशानी को देखते हुए गौठान जमीन को संरक्षित कर जाली तार धेरा,शेड निर्माण एवं 2 जुलाई से प्रशासन के निर्देशानुसार कोरोना गाइड लाइन पालन करते हुए स्कूल खोलने का प्रस्ताव पास किया गया।
जिप उपाध्यक्ष अशोक साहू जी ने कहा कि पशुधन को सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।माननीय मुख्यमंत्री जी ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई गति प्रदान करने का कार्य कर रही है जिसके साथ हम सबको राज्य सरकार का सहयोग करना चाहिए।ग्राम जरवाय सहित पाटन विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है जिसके लिए हम सभी क्षेत्रवासियों की ओर से माननीय मुख्यमंत्री जी एवं ओएसडी आशीष वर्मा जी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं।
बैठक में सरपंच श्रीमती हिरौंदी ठाकुर, उपसरपंच सोमनाथ साहू पूर्व सरपंच शिव साहू,रामसुख जोशी,सोहन जोशी,दिनेश ठाकुर,संत साहू,शिवचरण दास,देवलाल पटेल,श्याम लाल, सुतीक्षण साहू, कमलेश पाल, दुखु ठाकुर, शिक्षक मोहन यदू,शिव वर्मा,लखन,देवलाल कोसरिया सचिव सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
पशुधन को सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है…अशोक साहू
