राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू से पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू ने सौजन्य भेंट किया

राजिम। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग राष्टीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद महासमुंद चंदूलाल साहू से विगत दिवस उनके गृह नगर राजिम (गरियाबंद) निवास पहुंच पूर्व विधायक गुण्डरदेही व पूर्व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष डा दयाराम साहू ने सौजान्य भेंट कर केन्द्र शासन के मोदी सरकार व मोदी केबिनेट द्वारा पिछड़ा वर्ग कल्याण ,उत्थान के लिए और उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन करने मेडिकल पात्रता परीक्षा में आरक्षण अब 27% देने पर सरकार को धन्यवाद दिए और इस बिल को केबिनेट द्वारा पास करने के लिए भाजपा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा की अग्रणीय व सराहनीय अहम भूमिका के लिए उपाध्यक्ष साहू ने बधाई किए । इसके साथ साथ दोनो वरिष्ठ भाजपा नेताओ के बीच पारिवारिक, राजनीतिक , सामाजिक सहित अन्य विषयो पर भी गहन चर्चा हुई। मौके पर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा आमंत्रित सदस्य धनराज साहू भी उपस्थित रहे।
भाजपा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू ने कहा की मेडिकल में ओबीसी वर्ग को आरक्षण की मांग लंबे समय से चल रही थाई जिसे आज मोदी जी ने पूरा किया है यह फ़ैसला पिछड़ा वर्ग के मेडिकल छात्रों के लिए अहम है जो कि इसी शैक्षणिक सत्र में प्रारंभ हो जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *