भिलाई। चंदूलाल चंद्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग का राज्य सरकार द्वारा अधिग्रहण किए जाने बाबत मानसून सत्र 2021 छ ग विधानसभा में विधेयक (प्रस्ताव ) पारित किया गया है । , राज्य सरकार के उक्त निर्णय का स्व चंदूलाल चंद्राकर के परिवारजनों ने स्वागत किया है साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार प्रकट किया है । यहां यह उल्लेखनीय है कि स्व श्री चन्दूलाल चंद्राकरजी राष्ट्रीय नेता थे , वे 1969 से 1995 के कालखंड में दुर्ग संसदीय क्षेत्र से 6 बार लोकसभा सांसद चुने गए , दो बार केंद्रीय मंत्री रहे , पहले केंद्रीय नागरिक उड्डयन और पर्यटन मंत्री तथा बाद में ग्रामीण विकास मंत्री रहे । सन 1981 में नागरिक उड्डयन मंत्री के तौर पर रायपुर में माना एयरपोर्ट उन्हीं की देन है । संयुक्त मध्यप्रदेश में जबलपुर में ही राज्य का एकमात्र पशु चिकित्सा महाविद्यालय था , चंदूलाल चंद्राकर की ने केंद्र सरकार से पहल कर केंद्र सरकार की मदद से मोतीलाल वोरा के मुख्यमंत्रित्व काल में दुर्ग जिले के अंजोरा में राज्य का दूसरा पशु चिकित्सा महाविद्यालय स्थापित करवाया । वे अंतरराष्ट्रीय पत्रकार थे, श्रमिक नेता के रूप में इंटक के 30 साल तक प्रमुख पदाधिकारी रहे । उन्होंने कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी व देश की सेवा की । उनका स्वप्न था कि छत्तीसगढ़ राज्य का सर्वागीण विकास हो ,ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाऐं बेहतर हो,युवाओं को रोजगार मिले,छत्तीसगढ़ का विकास हो,। उनका सपना था पृथक छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हो . पृथक राज्य निर्माण के लिये उन्होंने लंबे समय तक संघर्ष किया, राज्य निर्माण मंच के सर्व दलीय मंच के वे अध्यक्ष थे । पृथक छत्तीसगढ़ राज्य की भौगोलिक सीमा, लोकसभा और राज्य विधानसभा सीटों का सीमांकन, व राज्य के बटवारे के उद्देश्यों और औचित्य को दर्शाने वाला खाका तथा बुकलेट तैयार कर चंदूलाल चंद्राकर जी ने 1984 में लोकसभा में पेश किया था तथा राज्य पुनर्गठन आयोग में यही दस्तावेज प्रस्तुत किया था । बाद में इसी दस्तावेज के ऊपर तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव से गंभीर चर्चा कर पृथक छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया था । दुखद बात है की छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के पूर्व ही उनका निधन 2 फरवरी 1995 को हो गया था पर जीते जी वो छत्तीसगढ़ राज्य को इबारत लिख गए थे ।
विगत 2 फरवरी 2021 को स्मृतिशेश चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके समाधि स्थल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल श्रद्धांजलि अर्पित करने कोलिहापुरी आए थे तब स्व चन्दूलाल चंद्राकर के परिजनो ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ के विभिन्न सरकारी संस्थानों , शासकीय भवनों व शासकीय योजनाओं के नामकरण में छत्तीसगढ़ के राजनैतिक संत स्मृतिशेष चंदूलाल चंद्राकर के नाम को उचित स्थान देने की मांग की थी ताकि आने वाले पीढ़ियों को भी छत्तीसगढ़ के विकास में उनके अमूल्य योगदान और संघर्ष का ज्ञान तथा प्रेरणा मिलती रहे । राज्य सरकार द्वरा दुर्ग जिले के चंदूलाल चंद्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय का अधिग्रहण किये जाने के जन कल्याणकारी कदम का स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर के परिजनों संजय चंद्राकर पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत, परमेश्वर चंद्राकर, मोहन चंद्राकर मनोज चंद्राकर हरीश चंद्राकर, हरिकिशन चंद्राकर, भूपेंद्र चंद्राकर सहित समस्त परिजनों ने स्वागत किया है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया है।
