भिलाई। उप स्वास्थ्य केंद्र सोमनी मे मौसम का असर भी नही रहा । आज कोविड वैक्सीनेशन का शिविर आयोजित था। चरोदा भिलाई 3 मे कही शिविर नही होने के कारण छोटे से उप स्वास्थ्य केंद्र मे अचानकपूर ,पाटन ,भिलाई 3,कुम्हारी, अमलेश्वर, आस पास के गांव से लोग पहुंचे और अपना वैक्सीनेशन कराया। शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम चरोदा भिलाई- 3 के बीईईटीओ स्वास्थ्य सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने बताया कि बहुत दिनो से सोमनी गांव से टीका की मांग आ रही थी। कल जिले से मिले 1300 डोज मे 140 डोज सोमनी गांव के लिए प्लान करके दिया गया ताकि गामीणो को भी उनके क्षेत्र मे टीका लग सके अमूमन शहरी क्षेत्रों मे टीका लगने से यहा के लोगों को लंबी दूरी तय करना पड़ता था। बुर्जुगों और महिलाओं के सुविधाओं एवं विकलांगों को इसका लाभ मिले इसलिए यह प्लान तैयार किया गया था। जिसमे प्रथम डोज 68 ओर सेंकड डोज 58 लोगो को लगाया गया है । जिसमे कुल 30 लोग बाहर से आकर टीका लगाये है आज 126 लोगों को टीका लगाया गया है टीकाकरण दल मे कु नीना चक्रवर्ती, श्रीमती वेगु गवेल, हेमलता निर्मलकर, बंजारे सर एवं पार्षद गुड्डू का सहयोग रहा।
उपस्वाथ्य केंद्र सोमनी में 126 लोगों ने लगवाया कोविड वैक्सीन
