उतई। थाना अंतर्गत ग्राम डुंडेरा इंदिरा नगर में 26 एवं 27 की दरमियानी रात को घर मे प्रवेश कर हीरो होंडा स्प्लेंडर क्रमांक सीजी 07 ए 8805 कीमत 28500 रुपये एवं घर अंदर चार्जिंग में लगे रेडमी मोबाइल फोन कीमत 6500 जुमला कीमत 35000 रुपये की चोरी कर ले गया था।
उतई पुलिस द्वारा रात्रि गस्त के दौरान आरोपी धर्मेंद्र चेलक उर्फ ओडिया उर्फ छोटू उर्फ चोख्खो पिता आत्माराम चेलक उम्र 25 साल ग्राम महकाखुर्द जो कि डुंडेरा एवं महकाखुर्द के बीच रात्रि में संदिग्ध रूप से घूमते हुए मिला। जिसे गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर चोरी करना कुबूल किया। आरोपी सामान को महकाखुर्द एवं पहन्डोर के बीच स्थित आनंदम मुर्रा फेक्ट्री के पीछे छुपाकर रखा था। जिसे आरोपी के बताए स्थान से गवाहों के बीच जप्त कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के ऊपर धारा 457,380 भादवि के तहत रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नवी मोनिका पांडेय,सहायक उप निरिक्षक राजेश मणि सिंह, कौशलेंद्र बघेल,योगेश चन्द्राकर, नारायण ठाकुर,उत्तम देशमुख की सराहनीय योगदान रहा।
उतई पुलिस की त्वरित कार्यवाही चोरी करने वाला 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार
