पाटन। रानितराई थाना के ग्राम कौही में एक युवक राकेश साहू के द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिलने पर आज दुर्ग जिला भाजयुमो अध्यक्ष नितेश साहू ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ मृतक के निवास पहुँचकर परिजनों से मुलाक़ात किया।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष नितेश साहू ने बतलाया कि मृतक राकेश साहू एक प्रतिभावान शिक्षित युवक था। परिजनों ने बताया कि मृतक ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ बीएड किया था जो लगातार बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहा था। पिता ने अपना खेत बेचकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करवाया था।

श्री साहू ने कहा कि परिजनों से बातचीत में प्रथमदृष्टया में बेरोजगारी ही मृतक के आत्महत्या का मूल कारण लगता है। जिसके लिए भाजयुमों ने रानीतराई थाना में थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर बेरोजगार युवा के आत्महत्या के कारण की जांच करने का मांग किया है। मौके पर
भाजयुमों जिलाध्यक्ष नितेश साहू के साथ गौरव शर्मा, राहुल पाटिल, चंद्रकांत साहू, राहुल भट्ट, केवल देवांगन, शब्बीर खान, जनपद सदस्य रवि सिन्हा उपस्थित थे।
