14 किलो अवैध गांजा का परिवहन करते हुए आरोपी को थाना अंडा क्षेत्र मे पकड़ा गया

दुर्ग–पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन पर अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग(ग्रामीण) अनन्त साहू एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन, आकाश राव गिरेपुंजे के मार्ग दर्शन में थाना अंडा प्रभारी निरीक्षक श्रीमती श्रुति सिंह के नेतृत्व में मुखबीर की सूचना पर थाना अंडा में दिनांक 26/07/21 को जंजगिरी मोड़ के पास वाहन बोलेरो क्रमांक सीजी 04 जेडी 1010 में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा परिवहन कर रहे व्यक्ति आरोपी चंद्र प्रकाश पिता कपुरचंद मांडले उम्र 21 वर्ष पता वार्ड क्रमांक 62 स्टेशन मरौदा थाना नेवई जिला दुर्ग को 14 किलो ग्राम गांजा कीमती 70,000 रुपये करीबन को परिवहन करते घेराबंदी कर पकड़ा गया l जिस संबंध में मौके पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर थाना अंडा में अपराध पंजीबद्ध कर 14 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन ₹70000 एवं वाहन बोलेरो क्रमांक सीजी 04 जेडी 1010 को आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया

गांजा के साथ आरोपी पुलिस गिरफ्त में,,
 आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

  उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक 377 कमलेश साहू, आरक्षक 474 अश्वनी कुमार यदु,772 तेजेश्वर साहू,235 रामेश्वर कोमा, 137 जी जगमोहन द्वारा सराहनीय कार्य किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *