छुरा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमे सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा 12 वीं में अध्ययनरत कु.तेजस्विनी शर्मा ( पिता गिरीश शर्मा ,शिक्षक) ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल किया ।
तेजस्विनी शर्मा मजरकट्टा निवासी कृष्ण कुमार शर्मा की पोती है। उनकी इस सफलता पर शाला परिवार, शुभचिंतकों एवं अन्य लोगो ने बधाई दी है। कु.तेजस्विनी ने अपनी से सफलता का श्रेय गुरुजनों, दादा- दादी, माता- पिता, चाचा- चाची, बुआ- फूफा जी एवं परिजनों के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन , एवं शुभचिन्तकों की शुभकामनाओं को दिया है उन्होंने कहा है कि उसका सपना भविष्य में डॉक्टर बनने की है।
बारहवीं बोर्ड में सरस्वती शिशु मंदिर की तेजस्वनी शर्मा ने बाजी मारी
