उपाध्यक्ष मछुवा कल्याण बोर्ड राजेन्द्र धीवर थे इस पुनीत कार्य में शामिल
बिलासपुर रतनपुर मार्ग पर स्थित बेलतरा विधानसभा के ग्राम सेंदरी के हरिहर ऑक्सीजन वृक्षारोपण परीक्षेत्र में आज रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सावन के प्रथम दिन आयोजित इस कार्यक्रम में अरपा नदी के किनारे पौधारोपण किया गया। इसमें प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन के उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र धीवर, पूर्व सांसद गोविंदराम मिरी, मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डा अभिजीत रायजादा तथा डा एल सी मढरिया, डॉ शंकर यादव एवं भुवन वर्मा सहित अनेक पर्यावरणप्रेमी उपस्थिति रहे।
