गरियाबंद पुलिस की बडी कार्यवाही 31 पौवा शराब के साथ कोचिया को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल


छुरा– पुलिस महानिदेशक डी.एम.अवस्थी, पुलिस महानिरीक्षक डॉ. आनंद छाबडा के आदेशानुसार राज्य में अवैध शराब बिक्री व कोचियो पर त्वरित कार्यवाही करने लगातार दिशा-निर्देश पर पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, सुखनंदन राठौर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी संजय ध्रुव गरियाबंद के मार्गदर्शन में आज दिनांक 22-07-2021 को मुखबिर की सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी संतराम तारक पिता मोहन तारक उम्र 32 साल साकिन देवरी थाना राजिम जिला गरियाबंद के द्वारा थैला में 31 पौवा देशी मदिरा शराब बिक्री करने ले जाते पाये जाने पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 169/2021 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय राजिम पेश कर उपजेल गरियाबंद दाखिल किया गया है ।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विकास बघेल थाना प्रभारी राजिम, सउनि छबिल टांडेकर , प्रआर 279 जीवन साहू आर0 228 प्रमोद यादव, आर0 146 टेमन दुबे, आर0 455 तुलसी निषाद , आरक्षक 599 जैलसिंह नागेश का विशेष योगदान रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *