✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
मैनपुर/गरियाबंद। 22 जुलाई को राज्य स्तरीय राज्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन जिला मुख्यालयों में वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से किया गया !कार्यक्रम में राज्य के कुल 47 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत किया गया! जिसमें गरियाबंद जिला के मैनपुर विकासखण्ड के अन्तर्गत संचालित शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला अमलीपदर के उच्च श्रेणी शिक्षक देवशरण राम साहू को राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए!यह सम्मान जिला कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर एवं जिला शिक्षा अधिकारी के उपस्थिति में प्रदान किया गया!ज्ञात हो कि यह सम्मान शिक्षक देवशरण राम साहू को शिक्षा,साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया! उनके सम्मानित होने पर शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में खुशी की लहर है!उनके सम्मान पाने पर मैनपर के विकासखंण्ड शिक्षा अधिकारी आर.आर सिंह, बी.आर.सी.सी.यशवंत बघेल,वरुण चक्रधारी,अयोध्या राम टांडिया,कमल किशोर ताम्रकार उमेश श्रीवास, अवतार सिन्हा,सुंदर लाल धुर्व, आलोक राव वाघे,अजय सिन्हा अनंत राम,विनोद साहू कमलेश चंद्रकर,भागीरथी नागेश,प्रभाराम निषाद,केशरी नागेश,टीकम सिन्हा सुभाष पाण्डेय,तीरथ श्रीवास रासबिहारी नागेश चुडा़मणी सोनवानी,दुर्योधन मांझी कृष्ण कुमार कश्यप,भुवेन्द्र साहू, वासुदेव नेताम, सहित समस्त शिक्षक समुदाय ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
