गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की बैठक लिया

उतई। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण , जिला पंचायत ,जनपद पंचायत व सभी सरपंच की आवश्यक बैठक बुधवार को निज निवास बोरसी में ली। जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्‍न कार्यो पर चर्चा किया गया। बैठक में गृहमंत्री ने विकास कार्यों के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों के कार्यो की जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि विभिन्‍न निर्माण कार्य जो जिनका कार्य प्रगति पर है उन्हें गुणवत्तापूर्वक एवं समय पर निर्मित कराएं। उन्होंने कहा कि यहां उपस्थित सरपंच व जनप्रतिनिधियों को अपनी जिम्मेदारी समझकर एवं आपस में मिलकर काम करें। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में सभी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है और आगे भी निरंतर कार्य प्रगतिशील रहेगा। गांव का सर्वाधिक विकास करना और एकता व भाईचारा बनाये रखना जरूरी है। और इसका विकास और एकता बनाये रखना हमारी जिम्मेदारी है। हमारी सरकार की योजनाएं है उसको जमीनी स्तर सरकार की योजनाएं है उसको जमीनी स्तर पर अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा। आगे कहा कि गांव सड़क, नाली ,बिजली,रोजगार समेत जो भी अभी समस्‍या है उसके निराकरण के लिए बेहतर कार्य होगा। उन्होंने नवनियुक्त सभी आयोग के सदस्यों को बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने भी वर्तमान स्थिति ,परिस्थिति पर अपनी बातें रखी। विभिन्न मांगों व समस्याओं से भी अवगत कराया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, कृषक कल्याण परिषद के सदस्य जगदीश दीपक, झुमुकलाल साहू, जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड, जिला पंचायत सभापति योगिता चंद्राकर , नगर पंचायत उतई अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी , प्रदेश महासचिव जितेन्द्र साहू, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार सेन, भीषम हिरवानी, खुमान साहू, जनपद सदस्य टिकेश्वरी देशमुख, हरेंद्र धृतलहरे , राकेश हिरवानी, दिवाकर गायकवाड़, पीलेश्वर साहू, भरत चंद्राकर, घनश्याम गजपाल, अशोक रिगरी, जामवंत गजपाल, संतोष सोनवानी, टिकेंद्र ठाकुर, मनीष साहू, महेश कौशिक, मनेश साहू, उमा रिगरी, चक्षुप्रभा, मंजू यदु, रोशन साहू, फत्तेलाल वर्मा, शीतला ठाकुर, प्रदीप चन्द्राकर सहित दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के सभी वरिष्ठ कांग्रेस जन व जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *