उतई गौरव पथ का निर्माण कार्य कछुवा चाल होने से भाजयुमों में आक्रोश

रिपोर्टर- रोशन सिंह बम्भोले

उतई।भाजयुमों अध्यक्ष सोनू राजपूत ने कहा है की उतई नगर पंचायत में गौरव पथ का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें बाजार चौक से इंदिरा नगर के बीच में नहर नाली में कार्य के चलते मेन रोड को 7 दिन के लिए बंद किया गया था लेकिन एक माह होने वाला है उक्त कार्य अभी भी लंबित है और रोड में आवागमन करने पर लोगो को बहुत ही परेशानी का सामना कर पड़ रहा है। वर्तमान समय में खेती किसानी का काम करने लिए किसानो को आने जाने में बहुत समस्या हो रहा है इस ओर नगर पंचायत का कोई भी अधिकारी व जनप्रनिधि ध्यान नही दे रहा है। गौरव पथ का कार्य लगभग दो साल से चल रहा है अभी तक निर्माण कार्य धीमी ही चल रहा है इस ओर नगर पंचायत की जनप्रतिनिधि मौन है। यदि गौरवपथ मार्ग का कार्य जल्दी नही किया गया तो भाजयुमों उतई मंडल के द्वारा नगर पंचायत का घेराव एवं क्षेत्रीय मंत्री का पुतला दहन किया जायेगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *