रिपोर्टर-रोशन सिंह बम्भोले
उतई ।अडानी भगाओ छत्तीसगढ़ बचाओ के नारे लगाते हुवे छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे के पदाधिकारियो द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व गौतम अडानी का पुतला साक्षरता चौक पर अनुरुध वर्मा भिलाई शहर अध्यक्ष के नेतृत्व मे जलाया गया जहा मुख्यरुप नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र बंजारे भी अपने कार्यकर्ताओ के साथ उपस्थित रहे।
जनता कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा की प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लेमरु हाथी परियोजना प्रोजेक्ट के क्षेत्रफल को घटाकर अडानी के साथ हुए कोल डील किया है। जिसके विरोध को ABCD अडानी,भूपेश,कोल,डील नाम देकर पुरे प्रदेश मे जिला स्तरीय पुतला दहन जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे नेता अमित जोगी के आव्हान पर किया गया ।
