अश्वनी साहू को कृषि उपज मंडी दुर्ग अध्यक्ष बनाये जाने पर परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा द्वारा किया गया सम्मान, राज्य सरकार के प्रति किया गया धन्यवाद ज्ञापित


पाटन। परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा की कार्यकारिणी की बैठक आज साहू भवन अरसनारा में आयोजित की गई। बैठक की शुरुवात भक्त माता कर्मा एव कृष्ण भगवान की आरती पूजा के साथ शुरुवात की गई।
बैठक में स्थानीय इकाइयों की त्रिवार्षिक स्थानीय चुनाव, त्रिवार्षिक चुल्हा राशि, साहू सदन पाटन में बन रहे कृष्ण- कर्मा मंदिर के लिये दान राशि के संबंध में चर्चा की गई।

तहसील अध्यक्ष अश्वनी साहू ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा समाज के प्रति ईमानदारी से काम करते रहे। पदाधिकारियों के प्रति सम्मान की भाव रखें। उनके प्रति टीका टिप्पणी से बचे। किसी प्रकार की बात हो तो उसे समाज की बैठक में रखें। राजनीति में पद स्थायित्व नही रहता। किसी भी बात को कांग्रेस और भाजपा के नजरिये से ना देखें।
तहसील महासचिव खेमलाल साहू ने समाज में बढ़ रहे अंतर्जातीय विवाह एवं सम्बंध विच्छेद के प्रति चिंता व्यक्त किया। साथ ही मंदिर निर्माण एवं त्रिवार्षिक चुनाव एवं चूल्हा राशि के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। परिक्षेत्रीय अध्यक्ष हरिशंकर साहू ने स्वागत भाषण देते हुए बैठक की विषय वार जानकारी दिया। बैठक को गंगादीन साहू, डेहर लाल साहू, धात्री साहू ने भी सम्बोधित किया।

इस मौके पर ग्राम पतोरा निवासी अश्वनी साहू को दुर्ग जिला कृषि उपज मंडी अध्यक्ष बनाये जाने पर परिक्षेत्र द्वारा उनका सम्मान किया गया एवं राज्य सरकार के प्रति समाज की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
साथ ही अरसनारा परिक्षेत्र में निर्वाचित स्वजातीय सरपंच ग्राम पतोरा से अंजीता गोपेश साहू, सेलूद सरपंच खेमीन खेमलाल साहू, छाटा सरपंच एकेश्वरी सोहन साहू, घुघुवा सरपंच लोकेश्वर साहू, अरसनारा सरपंच हरिशंकर साहू, ग्राम पंचायत करसा सरपंच देवेंद्र साहू का समाज द्वारा प्रतीक चिन्ह एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही ग्राम घुघुवा की जागेत्री साहू को अंतराष्टीय खेल में भारत के प्रतिनिधत्व करने पर उनका सम्मान किया गया।

बैठक का संचालन सचिव किशन हिरवानी ने किया। साथ ही आय व्यय की जानकारी भी प्रस्तुत किया। आभार प्रदर्शन कौशल बनपेला ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से नंद साहू, कृष्ण कुमार साहू, महेंद्र साहू,ओमप्रकाश साहू,दयानंद साहू, रूपेश्वरी साहू, ललिता साहू, अर्जुन साहू,सोहन साहू, केवरा साहू, बलराम साहू,दिलीप साहू,घासीराम साहू, अक्षय साहू,पुनाराम साहू,सुलेन साहू, तनुजा साहू, गोपेश साहू, सनत गजपाल, प्रताप साहू, संतोष साहू,ठाकुर राम साहू,अजीता साहू,तोरण साहू, नेतराम साहू,मुकतु राम साहू,शत्रुहन साहू,मंगलेश साहू
सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *