तहसील सतनामी समाज पाटन का मासिक बैठक एवं पंचायती राज कार्यशाला संपन्न, निगम मंडल में पाटन क्षेत्र ल दबदबा लेकिन सतनामी समाज के उपेक्षा से समाज ने जताई नाराजगी

पाटन। तहसील सतनामी समाज की मासिक बैठक आज सतनाम भवन पाटन में सम्पन्न हुआ जिसमें कार्यशाला में पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा कर जनहित एवं विकास कार्यों को गति देने हेतु कार्य करने का लिया संकल्प।

कार्यक्रम की शुरुआत गुजरा निवासी एवं सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता पोषण बघेल को श्रद्धांजलि देकर किया गया।तहसील स्तरीय गुरु घासीदास जयंती समारोह में मुख्यमंत्री को दिये गए मांग पत्र पर शीघ्र एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से भेंट कर मांगों को शीघ्र पूरा करने करेंगे अपील।

बैठक में रूही सरपंच भारती जांगड़े के अविश्वास प्रस्ताव में समाज के सहयोग से जीत पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया एवं जनहित व विकास के कार्य करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई एवं इसमें महत्वपूर्ण योगदान पर रूही निवासी कामेश बंजारे को तहसील सतनामी समाज पाटन का सह सचिव पद पर मनोनीत किया गया।

खुशी के मिठाई

निगम मंडल के गठन में पाटन क्षेत्र का दबदबा पर बहुसंख्यक सतनामी समाज की उपेक्षा से सतनामी समाज में असंतोष की बातें भी उपस्थित समाज के लोगों ने रखी तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सतनामी समाज को भविष्य में उचित प्रतिनिधित्व सम्मान देने की अपेक्षा की गई।

सम्मान करते समाज के अध्यक्ष,

बैठक में तहसील सतनामी समाज के अध्यक्ष सोहन बघेल ,सचिव कौशल रात्रे, महासचिव दिनेश टंडन, कोषाध्यक्ष शिवनंदन बंजारे, संरक्षक शीतकरण महिलवार, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के महासचिव एस.आर. बांधे, अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लोकनाथ सोनवानी,युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामा कुर्रे, जोन अध्यक्ष पूरन जांगड़े, राजकुमार बघेल, सेक्टर अध्यक्ष दिनेश जोशी ,रूही सरपंच भारती जांगड़े, अमोल दास टंडन, कामेश बंजारे,मूशन धृतलहरे,शिक्षादूत राजेंद्र मारकंडे सहित बड़ी संख्या में पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *