दुर्ग। छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कालेज राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे का कहना कि जैसा मीडिया में पावर कंपनी में 2583 पदों पर भर्ती होने की बात कही गई है। तो निश्चित ही छात्र छात्राओं का रुझान इंजीनियरिंग डिप्लोमा एवं आईटीआई की ओर बढ़ेगा। छत्तीसगढ़ में 32 शासकीय पॉलिटेक्निक एवं तीन शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के कार्यरत शिक्षक एसोसिएशन के सदस्य हैं जो निपूणता के साथ अपना दायित्व निभाते हैं। छात्र छात्राओं का रुझान इन संस्थाओं में प्रवेश लेने का रहता है। लंबे समय के बाद छत्तीसगढ़ राज्य बिजली कंपनी में 2583 विभिन्न पदों पर भर्ती की जानकारी मीडिया से प्राप्त हुई। पावर कंपनी में 340 जूनियर इंजीनियर, डाटा एंट्री ऑपरेटर 610 एवं 1500 परिचारक के पदों पर भर्ती होती है, तो तकनीकी छात्रों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। जिससे विद्यार्थियों का रुझान तकनीकी संस्थाओं की ओर ज्यादा बढ़ेगा।
पावर कंपनी में 340 जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती होती हैं तो,पोलीटेक्निक की ओर बढ़ेगा विद्यार्थियों का रुझान- शंकर वराठे प्रांताध्यक्ष
