पर्यावरण संरक्षण का अनोखा कदम… घर पर प्लांटेशन तैयार कर किया जा रहा है पौधा रोपण… दो सौ पौधा लगाने का लक्ष्य…

गरियाबंद भाजपा नेता प्रीतम सिन्हा का सोलह वर्षीय पुत्र मानव सिन्हा के द्वारा नेशनल हाईवे पर पांडुका स्थित पैरी कालोनी परिसर के सामने अब तक पचास फलदार आम, जामुन, काजू, अमरुद,नीम, बेल और विभिन्न फूलों के पौधों का रोपण कर मिसाल कायम पेश किया है। मानव सिन्हा खुद ही घर पर सभी पौधों का प्लांटेशन तैयार कर उसने पौधा रोपण किया है। कक्षा बारहवीं सांइस का छात्र रायपुर स्थित प्रयास विद्यालय में अध्ययन कर रहा है, जो की वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते वर्तमान में अपने निवास पांडुका में है। मानव सिन्हा के द्वारा लगभग दौ सौ पौधा लगाने का लक्ष्य रखा है। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है जो सराहनीय है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *