पाटन। पढ़ना लिखना अभियान के अंतर्गत ग्राम गनियारी स्कूल के शिक्षकों के द्वारा गली मोहल्ला एवं चौक चौराहों पर अलग-अलग जगह जाकर गीत गाकर संदेश व नारा द्वारा ग्राम के आम जनों एवं असाक्षरो को पढ़ने लिखने के लिए प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है। शाला के प्रधान पाठक नरेंद्र वर्मा लोगों को पढ़ने लिखने के लिए प्रेरित किया साथ ही शिक्षक संजय कुमार मैथिल व विकासखंड के मास्टर ट्रेनर्स द्वारा गली मोहल्ला में गीत गाकर वह प्रेरक संदेश द्वारा लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।
शिक्षक हेमंत म ढ़रिया के द्वारा नारा लगवाया गया इस कार्यक्रम में संकुल समन्वयक श्री देवेंद्र जोशी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक शरद वर्मा नरेंद्र वर्मा संजय मैथिल देवेंद्र जोशी हेमंत म ढरिया का सक्रिय सहयोग रहा तथा ग्राम मोहल्ला के सभी असाक्षर स्वयंसेवी शिक्षक बच्चे व गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहकर शिक्षकों के कार्य को सराहा गया।
