पाटन। अमलेश्वर थाना अंतर्गत ग्राम ग्राम पाहंदा(अ) को नशेड़ीओ ने शर्मसार कर रख दिया है। बुधवार को मानसिक रुप से अर्ध विक्षिप्त युवती के साथ यौन संबंधी अपराध घटित हो गया। जिससे कि परिवार और समाज के लोग भयभीत और विचलित है बता दें कि बुधवार को गांव के विनोद गेंढरे ने शराब सेवन कर नशे में एक मानशिक रूप से विक्षिप्ति युवती को घर मे अकेली देखकर उनके घर के घुसकर बलात्कार जैसी असामाजिक घटना का शिकार बनाया है।घटना के समय युवती के माता पिता गांव से बाहर थे व युवती घर मे अकेली थी उस समय आरोपी ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।किसी प्रकार युवती रोते बिलखते पड़ोसियों को जानकारी दी।इसकी जानकारी उनके माता पिता को दी पता चलने पर तत्काल पहंदा आये व युवती की हालत देखकर परिजन हतप्रभ हो गए ।पश्चात थाना प्रभारी अमलेश्वर से संपर्क कर घटना की जानकारी दी ।थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में घेराबंदी कर आरोपी को घर से रात लगभग 11बजे गिरफ्तार किया।पस्चात महिला संबंधी अपराध की सुनवाई के लिए नियुक्त महिला अधिकारी थाना प्रभारी अंडा के आने पर युवती और उनके परिजनों का बयान लिया गया व डॉक्टरी मुलाइजा करवा कर अपराध कायम किया।युवती ने अपनी भाषा मे बताया की किस प्रकार घटना हुइ व युवक द्वारा उन्हें व उनके परिवार को इस घटना को बताने पर ,जानकारी होने पर जान से मारने कि धमकी भी दी गई है।चूंकि आरोपी विनोद की यह तीसरी घटना है।पूर्व में एक विकलांग के साथ क्षेड़छाड कि घटना पर नव दिन जेल की सजा कांट कर जमानत पर बाहर हुए थे।जिसके कारण कानून व पुलिस के प्रति उनका भय खत्म हो गया है।व जब जब भी नशे में रहता है विकलांग व मानशिक रूप से विक्षप्त बालिकाओ को अपना शिकार बनाते आ रहे है।कल की घटना से परिवार व गांव के आम नागरिक भयभीत है।उक्त घटना में पुलिस विभाग द्वारा धारा 376,450,506 के तहत कार्यवाही की गई है।व पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का कार्य किया जा रहा है।परंतु पीड़ित गरीब परिवार के लोग भयभीत है।
क्षेत्र में अवैध शराब व गांजे का अवैध कारोबार बढ़ने से आपराधिक घटनाए बढ़ती जा रही है कल गांव पहंदा से जोगी राम वर्मा को घेराबंदी कर अवैध शराब बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई थी।शराबियो के हरकत से गांव में दहसत व भय का वातावरण बना हुआ है।रोज चोरी,आगजनी स्कूल व शासकीय सम्पत्तियों को नुकसान करना व महिला संबंधी अपराध कारित होते जा रहे है सभी कार्य शराबियो के द्वारा नशे की हालत में करना ये परिलक्षित हो रहे है।और अब बेटियों के साथ इस प्रकार के अपराधों से आम नागरिक व माता पिता डरे हुए है।जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि देर रात तक नशेड़ियों का हर चोंक व सार्वजनिक स्थलों पर रात रात भर डेरा लगा रहता है शराब व गांजे का सेवन करते है और नशे की हालत में सभी प्रकार की आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है।
