गरीब परिवार के बेटी का कन्या दान कर मदद किया ,,कोरोना काल मे सामाजिक दायित्व की मिशाल

पाटन– कोरोना महामारी के कारण कई परिवारों को आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है ऐसे समय मे घर के मांगलिक कार्य करने में भी परेशानी हो रही है इसी समस्या से उबरने के लिये नगर के महामाया मन्दिर पाटन में ढीमर समाज के 4 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ ,जिनमे से डोरेलाल और सीता ढीमर की 2 कन्याओं का विवाह हुआ ,आर्थिक रूप से कमजोर इस परिवार का सहयोग करने नगर के मोहित एवं प्रीति देवांगन सामने आए उन्होंने डोरेलाल एवँ सीता ढीमर की छोटी पुत्री रीना का कन्या दान करने एवं भविष्य में भी उनकी जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया, आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कन्या के माता पिता बहुत ही चिंतित थे इसको देखते हुए देवांगन दम्पति ने उनकी एक बेटी के विवाह की जिम्मेदारी उठाई मोहित एवं प्रीति देवांगन ने बताया कि उनकी खुद की कोई बेटी नहीं है इसलिये कन्या दान किया एवं उस बेटी के जीवन की भविष्य की जवाबदारी लेने का संकल्प लिया उन्होंने कहा कि इसलिए कन्या का दान कर जीवन में इस कमी को पूरा करने का प्रयास किया , रीना को हमने बेटी स्वीकार कर आजीवन उसके संरक्षण की जिम्मेदारी ली है ……

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *