कोविड -19 टीकाकरण कंसलटेंट ने चरोदा-भिलाई-3 के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया

भिलाई-चरोदा। आज चरोदा-भिलाई- 3 अर्बन अंतर्गत डा पल्लवी सोनी कोविड -19 टीकाकरण कंसलटेंट युनीसेफ छ ग एवं डा मृदुला पांडेय कंसल्टेंट युनीसेफ छ ग हेल्थ सिस्टम क्रियान्वयन द्वारा भिलाई- 3, चरोदा के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लिया। इस दौरान बीईईटीओ व स्वास्थ्य सुपरवाइजर चरोदा सैय्यद असलम ने उन्हें एस एस के आर्दश नगर चरोदा ,भिलाई -3 के अंतर्गत आऊटरिच सेशन एवं चरोदा बस्ती आऊटरिच सेशन का नियमित टीकाकरण सत्र का विजीट कराया। जिसमे उन्होंने ने हितग्राहियों से मिलने वाली सुविधाओं की चर्चा किया आर्दश नगर चरोदा की ए एन एम दौपदी के कार्य शैली से प्रभावित हुए। उनके द्वारा शिशु वती माताओं, गर्भवती माता को दिये जाने विभिन्न प्रकार के संदेश एवं सम्पूर्ण प्रोटोकॉल अनुसार टीकाकरण सत्र लगाने पर बधाई देते हुए सभी सत्र इसी तरह आयोजित करने निर्देश दिय। उ मा शाला भिलाई 3 का कोविड वैक्सीनेशन साइट भी विजिट किए गया है। उन्होंने सभी सेंटरो मे टीकाकरण के साथ डु लिस्ट रखने ,ए एई एफ आई किट का रिफलिंग एवं समय पर प्रत्येक मंगलवार ओर शुक्रवार को नियमित रूप से टीकाकरण करने सुझाव दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *