पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य को कुपोषण मुक्त बनाने मुख्यमंत्री सुपोषण योजना अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मंगलवार को ग्राम अचानकपुर के नंदघरों में वजन त्यौहार का आयोजन उत्साह के साथ कोरोना सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत अचानकपुर के पंच किशन हिरवानी, खेमलता साहू,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बूंदा साहू,खेमलता साहू नोडल अधिकारी जितेंद्र ठाकुर,वेदांता समूह के रीफत खान,हर्षा रानी, पूजा मेरावी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
किशन हिरवानी ने सभी पालकों से कोविड-19 के तीसरे लहर से अपने बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए मास्क का उपयोग करने एवं कोविड व्यहार को नियमित पालन करने का निवेदन किया।
इस दौरान दोनो आंगनबाड़ी केंद्रों को गुब्बारे, फूल और सजावटी वस्तुओं से सजाया गया था।सेल्फी जोन में पालक अपने बच्चों के साथ सेल्फी का लुप्त उठाये। उपस्थित अतिथियों एवं महिलाओं ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के सराहनीय योगदान की प्रशंसा किये।
अचानकपुर के नदघरों में मनाया गया वजन त्यौहार
