बेमेतरा। थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा द्वारा अवैध शराब बेचने वालों पर नकेल कसने लगातार कार्यवाही की जा रही है। अवैध शराब बिक्री करते हुए आरोपी प्रकाश उर्फ गोलू पारधी पिता भागवत पारधी ग्राम- बहेरा ,कवर्धा रोड बेमेतरा को 18 पव्वा देसी शराब मूल्य 1440 रू सहित घेराबंदी कर मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। आरोपी के ऊपर धारा 34 ,1 ,आबकारी एक्ट तहत की कार्रवाई की गई।
थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा द्वारा अवैध शराब बेचने वाला गिरफ्तार
