उतई पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करने वाले पर की गई कार्यवाही

उतई। थाना प्रभारी निरीक्षक नवी मोनिका पांडेय के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में लगातार अवैध शराब परिवहन करने वाले व बेचने वालों पर नकेल कसी जा रही है। शनिवार को उतई पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान बोहरडीह मोड़ ग्राम मटंग के पास सफेद रंग की एक्टीवा वाहन क्रमांक सीजी 07 बी.बी. 7459 को रोककर नाम पता पूछने पर अपना नाम राजीव उर्फ रवि पटेल पिता सुरेश पटेल उम्र 23 साल ग्राम मटंग का रहने वाला बतलाया। उनके कब्जे से एक सफेद रंग की थैला में रखे 50 पौवा शीलबन्द देशी मशाला शराब कीमत 4500/- रुपये मिला। उक्त शराब के संबंध में पूछताछ किये जाने पर कोई वैध दस्तावेज नही होना बताया। आरोपी के ऊपर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नवी मोनिका पांडेय,प्र.आरक्षक अश्वनी कुमार,नारायण ठाकुर,राजकुमार चंद्रा,महेश देवांगन,कौशलेंद्र बघेल,योगेश चन्द्राकर की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *