विश्व जनसंख्या दिवस पर उप स्वास्थ्य केंद्र फेकारी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पाटन। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है प्रतिवर्ष यह पखवाड़ा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य भारत मे बढ़ते हुए जनसंख्या को स्थायी तथा अस्थायी साधनों के उपयोग को बढ़ावा देकर जनसंख्या नियंत्रण करना है क्योंकि भारत देश मे बढ़ती हुई जनसंख्या एक गम्भीर समस्या है । इसी के तहत पाटन ब्लॉक में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है ।इसी तारतम्य में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर उप स्वास्थ्य केंद्र फेकारी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर लेडी हेल्थ विजिटर चंद्रकांता साहू व स्वास्थ्य संयोजिका रंजू बिस्वास ने उपस्थित लक्ष्य दंपतियों को जनसंख्या नियंत्रण से समाज को होने वाले शारीरिक,सामाजिक,आर्थिक फायदों के बारे में बताया साथ ही दंपती को उनकी जरूरत के हिसाब से परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों के प्रयोग को बढ़ाने के लिए कापर टी ,माला एन , निरोध व अन्य साधनों की जानकारी दिया गया साथ ही बताया गया कि स्थायी साधन अपनाने वाली हितग्राही को शासन द्वारा चौदह सौ रूपये की प्रोत्साहन राशि डीबीटी के माध्यम से हितग्राही के बैंक खाते में स्थानांतरित किया जाता है । इस अवसर पर मितानीन हेमपुष्पा साहू,पंच बाई यादव व दंपति उपस्थित रहे। ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *