मुख्यमंत्री के सोच अनुरूप हर गांव में विकास कार्य निरंतर हो रहे हैं-अशोक साहू

पाटन। आज रानीतराई पंचायत में छत्तीसगढ़ राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अंतर्गत बस्ती (डीडाभाठा) में पक्की नाली का निर्माण कार्य का भूमि पूजन जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अशोक साहू एवं जनपद पंचायत पाटन के सभापति रमन टिकरिहा के हाथों संपन्न हुआ। उद्बबोधन में श्री साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री के सोच अनुरूप हर गांव में विकास कार्य निरंतर हो रहे हैं। पिछले सरकार के 15 वर्षों के कार्यकाल एवं आज मुख्यमंत्री के ढाई साल के कार्यकाल में बहुत बदलाव नजर आ रहा है। गांव की जितनी भी मूलभूत मांगे हैं उनको चरणबद्ध, समय के साथ पूरा किया जावेगा। रमन टिकारिहा ने कहा कि रानीतराई में कॉलेज खुलना, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, मिनी स्टेडियम एवं सभी बड़ी मांगे पूर्ण किए हैं,उनका हम आभार व्यक्त करते हैं। सरपंच निर्मल जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हमारी बरसों पुरानी मांग कॉलेज का खुलना, मिनी स्टेडियम, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, एवं रानीतराई बाजार सौंदर्यीकरण की मांगों को पूर्ण करने के लिए बहुत आभार व्यक्त किया, साथ ही मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा एवं अशोक साहू, रमन टिकरिहा का भी बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया। क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों का रानीतराई के विकास में सहयोग करने के लिए भी उनका भी बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन थानुराम के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गांव के बुजुर्ग नेतराम वर्मा, गणेश राम निषाद नंदू ठाकुर, मल्लू कश्यप, श्रीमती जमुना बाई श्रीमती विमला वर्मा, उषा धुरंधर, उर्मिला बंछोर, गीता देवांगन उपस्थित थेl पंच श्रीमतीसरोज साहू, जितेंद्र धुरंधर, प्रशांत तिवारी, श्रीमती रुकमणी वर्मा, भविष्य जैन ,बाबा चंद्राकर, सुमित विश्वकर्मा, विक्की वर्मा, हरीश चंद्र वर्मा, साकेत देवांगन,राजा ठाकुर, प्रहलाद ठाकुर जगदीश्वर वर्मा, संजू श्रीवास, पंचायत सचिव महेंद्र देशलहरा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *