पाटन—पहंदा(अ) ग्राम में पिछले कुछ दिनों से ग्रामीणों की समस्या बढ़ती जा रही है पिछले दिनों ग्राम गौठान मे रखे हुए चारा एवं पैरों को असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दिया गया था उसके पश्चात गांव के ही पांच अलग-अलग घरों में रखे हुए बाइक मोटरसाइकिल को आग लगा दिया जिससे कि वाहन मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ घटना को अंजाम देने वाले अपराधी का अभी तक पता नहीं चल पाया उसके पश्चात पूर्व दिन में सेवा सहकारी समिति उप केंद्र एवं महेश साहू व उनके पड़ोसी के घर का ताला तोड़कर चोरी की नियत से घर में प्रवेश किया गया था परंतु वह सफल नहीं हो पाए उसके पश्चात स्कूल परिसर मैं भी असामाजिक तत्व व नशा करने वाले लोग द्वारा स्कूल की मर्यादा भंग करने का कार्य कर रहे हैं जिसकी शिकायत थाना अमलेश्वर में जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जा चुका है परंतु अभी तक किसी भी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है ना ही उनका पहचान कर पाए हैं इन असामाजिक घटनाओं से ग्रामीण क्षेत्र में अशांति का वातावरण निर्मित होने लगा है जनप्रतिनिधियों ने इसकी जानकारी गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व सांसद विजय बघेल को भी दी है एवं पुलिस अधीक्षक दुर्ग को भी जानकारी भेजी है व मांग की है कि अपराधियों को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है ताकि क्षेत्र में ग्रामीणों के बीच व्याप्त अशांति का वातावरण समाप्त की जा सके
आगजनी व ताला तोड़ने की घटना से ग्रामीण परेशान
