✍? संवाददाता तेनसिंह मरकाम गरियाबंद
मैनपुर-कोरोना की तिसरी लहर को काबू पाने के लिए गरियाबंद जिलाप्रशासन अलर्ट मोड़ में है जिसके लिए पूर्ण तैयारियां शुरू हो चुकी है,गरियाबंद कलेक्टर निलेश क्षीरसागर के दिशा निर्देश पर कोरोना टीकाकरण हेतु गठित टीम के सदस्यों जिसमे मुख्य रूप से शिक्षक,सचिव,पटवारी,रोजगार सहायक,आँगनवाड़ी कार्यकर्ता व स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाली मितानिनों जिले से लेकर तहसीलों के दूरस्थ ग्रामों में घर-घर जाकर टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं, गरियाबंद कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने अपिल की है सभी लोग जो 18 वर्ष के या उससे अधिक हैं वो टीका सुनिश्चित करें,टिकाकरण सुरक्षित है,कोरोना(covid19)से सरक्षा देने में कारगर साबित हुई हैं,सारे जो भ्रम पैदा हुए हैं टीकाकरण को लेकर उन्हें के बहकावे में न पड़े,टीका लगवाने के बाद भी मास्क,सोशियल डिस्टेंस,बार-बार साबुन से हाथ धोना व सेनेटाइज पहले की तरह करते रहे।ये सारी बातें अब हमारी जीवन के प्रेक्टीकली क्रिया- कलाप अपतु विशेष महत्व कार्य है।जो इस विश्वव्यापी महामारी में अहम भूमिका निभा रही हैं।
