कृषि विज्ञान केंद्र और रिलायंस फाउंडेशन द्वारा दी गई वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने की प्रशिक्षण


पाटन – ग्राम – खुडमुड़ी के महिला समूह को रिलायंस फाउंडेशन और कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा द्वारा प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा से डॉ. ललिता रामटेके द्वारा वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने की पूरी विधिवत जानकारी दी गई जिनसे किसान अपने घर में ही खाद को तैयार कर अपने फसल में उपयोग कर अच्छा उत्पादन प्राप्त कर सकते है। महिला समूह के माध्यम से खाद बना कर कैसे अपने जीविका का साधन बना सकते है, जिसमे बताया गया की कंपोस्ट खाद से मिट्टी सुधार के साथ पौधो में रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है और उत्पादन में भी वृद्धि होती है। महिला समूह को बताया कि खाद को तैयार करने के लिए समतल जमीन में लगभग 6/ 20 का पॉलिथीन बिछा कर उसमे गोबर डालकर फैला दे ऊपर से केंचुआ डालकर पानी छिड़काव कर दे इस विधि से करने से खाद लगभग 40- 50 दिनों में तैयार हो जाती है
डॉ ललिता रामटेके ने बताया की किसान अपने खेतों में गोबर से बनी खादो का उपयोग करे। जिनसे जमीन की उर्वरा शक्ति बनी रहे और मिट्टी में रासायन का उपयोग कम हो।
डॉक्टर ललिता ने महिला समूह को सलाह दिया की इस खाद को आप 90 दिन के अंदर ही छानकर बोरी में पैक कर के रखे नही तो ज्यादा दिन होने में खाद की गुणवत्ता में कमी आती है इस कार्यक्रम में समूह की 20 महिला सम्मिलित हुए और इस पुरे कार्यक्रम का लाभ उठाया।
जिसमे कृषि विज्ञान केन्द्र से डॉ. ललिता रामटेके और रिलायंस फाउंडेशन के प्रॉजेक्ट मैनेजर मिथलेश साहू और डायमंड साहू उपस्थित रहे।
साथ ही रिलायंस फाउंडेशन के टोल फ्री नंबर 1800-419-8800 की जानकारी दिया जिसमे किसान कृषि, पशुपालन और मौसम सम्बंधित समस्याओ की जानकारी प्राप्त कर सकते हैँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *