चाइल्ड लाइन टीम गरियाबंद ने कुपोषण का शिकार बच्चो को कराया NRC (पोषण पुनर्वास केंद्र )में भर्ती।

छुरा……परियोजना भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा लोक आस्था सेवा संस्थान गरियाबंद में संचालित चाइल्ड हेल्प लाइन जो बच्चो को सुरक्षा, संरक्षण हेतु 24 घंटे सेवा प्रदान करती है ।गरियाबंद जिला के ग्राम गुजरा में चाइल्ड लाइन 1098 टीम के द्वारा आउटरीच के दरमियान कुपोषित बच्चो की जानकारी होने पर बच्चो के घर होम विजिट कर पालको से संपर्क किया गया, और समझाया गया कि कुपोषण कोई बीमारी नही है, अच्छा पोषण आहार को हमारे दैनिक दिनचर्या में अपनाने से कुपोषण को खत्म किया जा सकता है। अच्छा पोषण आहार की सर्वाधिक आवश्यकता गर्भवती, शिशुवती माताओ को व छोटे बच्चो को होती है, अच्छा पोषण आहार हमे शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूती प्रदान करता है। हमे अपने भोजन में विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मिनरल्स, कार्बोहाइड्रेट आदि को शामिल करना चाहिए। टीम के द्वारा पोषण पुनर्वास केंद्र से प्राप्त होने वाली पोषण आहार व सहयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया जिससे पालक अपने बच्चे को NRC में भर्ती करवाने के लिए तैयार हुए और चाइल्ड लाइन से लक्ष्मीरानी देवांगन, धनीराम बरेठ और मितानिन के सहयोग से 08 बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र गरियाबंद में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *