पंचायत और गाँव के विकास में मुख्य कड़ी का काम करते है पंचायत सचिव-देवेंद्र देशमुख

पाटन। प्रदेश पंचायत सचिव संघ जिला इकाई दुर्ग द्वारा साहू सदन पाटन में 7 जुलाई को सचिव दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, विशेष अतिथि, जनपद पंचायत पाटन उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी, लिपिक संघ के संभागीय अध्यक्ष नंद लाल साहू, अध्यक्षता सचिव संघ जिला अध्यक्ष महेंद्र साहू सहित अन्य थे।
दुर्ग जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा पंचायत और गाँव के विकास में मुख्य कड़ी का काम सचिव करते है। सभी सचिवों का समान वेतन होना चाहिए। सचिवों की मांग को प्रदेश सरकार तक पहुंचाने का पूरा प्रयास करूंगा। वर्तमान में 90 प्रतिशत जनप्रतिनिधि नए है उनको पंचायत की कार्य से अवगत कराने का काम सचिव ही करते है।

नंदलाल साहू ने कहा पंचायत सचिव 32 विभागों के काम।करते है। जमीनी स्तर पर पंचायत सचिवों को सभी कामों का संचालन किया जा रहा है। पंचायत सचिवों द्वारा जो मांग की गई है वो जायज मांग है इनकी मांग पूरी होनी चाहिए।
सचिव संघ दुर्ग जिला अध्यक्ष महेंद्र साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा सचिव दिवस मनाए जाने के कारणों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा पंचायत सचिवों द्वारा अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया तब उन्हें जेल भी जाना पड़ा था । जब से प्रदेश में भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार बनी है तो सचिवों को सरकार पर उनकी मांग पूरा होने का पूरा भरोसा है। सचिव दिवस के आयोजन के साथ हम अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाना चाहते है।
जनपद उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी ने कहा सचिव शासन के सभी योजनाओं को अंतिम कड़ी तक पहुंचाने के काम करते है।

कोरोना संक्रमन के दौरान जिन पंचायत सचिवों एवं उनके परिजनों का निधन हुआ उसे श्रद्धांजलि दी गई। पंचायत सचिव रामसेवक ठाकुर के सेवानिवृत्त होने पर सचिवों द्वारा बिदाई दी गई।स्वागत भाषण पाटन ब्लॉक अध्यक्ष नरेश राजपूत ने दिया। मंच संचालन अशोक रिगरी ने किया। आभार प्रदर्शन दशमत सोनवानी ने किया।
मौके पर प्रमुख रूप से यशवंत आडिल, प्रदीप चन्द्राकर,विनोद साहू, सुलोचना चन्द्राकर,निमेश गोयल, राकेश चन्द्राकर,प्रवीण शर्मा,दशमत सोनवानी,युगल किशोर ठाकुर, सनत साहू, गिरवर वर्मा, देवनाथ साहू, रामेश्वरी साहू,भारती दुबे, गौरी साहू,दुलेश्वरी , रेशमा, नीलिमा मिश्रा, कीर्ति स्वर्णा,आशा, लतेश्वरी सोनवानी, मानसिंह नाविक सहित दुर्ग एवं धमधा के पंचायत सचिव उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *