पाटन–/ कायाकल्प ग्रामीण लोक कल्याण समिति पाटन द्वारा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने हेतु सघन कार्यक्रम चलाया जा रहा है नवीन हनुमंता स्कूल रानीतराई में स्कूल के प्राचार्य कमलेश वर्मा के उपस्थिति में 50पौधै रोपित कर उनके सुरक्षा का संकल्प लिया कार्यक्रम में अतिथि श्रीरमन टिकरिहा सभापति वह जनपद सदस्य पाटन ने उपस्थित होकर पौधरोपण किया। कायाकल्प समिति के अध्यक्ष वेदनारायण वर्मा ने उपस्थित सदस्यों को पौधों से होने वाले बहुउद्देशीय लाभ तथा मानव जीवन में उनके महत्ता पर प्रकाश डाला तथा कायाकल्प समिति के 1000 सदस्यों द्वारा अगस्त तक एक-एक पौधा रोपण का संकल्प लिया कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू मिश्रा, सचिव महेन्द्र वर्मा , दिलीप साहू,शैल यादव,रीना वर्मा,शंकर, उमेश, कृष्ण कुमार स्कूल के शिक्षिका बबीता टिकरिहा एवं समस्त शिक्षकगण व कायाकल्प समिति के सहयोगी सहेली महिला स्व-सहायता समूह रेंगाकठेरा के सभी सदस्यों ने अपना सहयोग प्रदान किया।

