✍? संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गरियाबंद –जिले के विकासखंड मैनपुर निवासी 21 वर्षीय युवा पत्रकार इतेश कुमार सोनी को छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के रायपुर संभाग अध्यक्ष शिवशंकर सोनपिपरे द्वारा गरियाबंद जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। अध्यक्ष बनने के बाद इतेश सोनी ने सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया उन्होंने कहा जिस तरह संगठन ने मुझ पर भरोसा जताया है उस भरोसे पर खरा उतरने का हमेसा प्रयास करूँगा और संगठन के कार्य को ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक करूँगा।
