धरती माता के श्रृंगार का दायित्व हम सभी का-अशोक साहू


पाटन।विधानसभा क्षेत्र के अनेक ग्रामों में वन होम वन ट्री अभियान के तहत जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू ने विभिन्न जगहों पर शुभारंभ किए।
अशोक साहू ने कहां के हम सबको वैश्विक महामारी करोना कॉल से सीख लेनी चाहिए कि ऑक्सीजन के लिए हम सबने कितना पैसा खर्च किए।हम सब ने प्राकृतिक ऑक्सीजन का दोहन किया है, वर्तमान स्थिति को देखते हुए हम सबको पौध रोपण वृक्षारोपण को अपना सत्कर्म मानकर इसके पालन में भी सहयोग और अपना समय दान देना चाहिए तभी हमारी धरती माता का सही श्रृंगार होगा और हमारा जीवन स्वस्थ और सुखमय होगा।

रानितराई, जामगांव आर, केसरा, जरवाय, भंसूली (के)ग्रामों में श्मशान घाट स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर सहित विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण करके इस अभियान की शुरुआत अशोक साहू उपाध्यक्ष जिप, रमन टिकरिहा,दिनेश साहू,रूपचंद साहू सभापति जप,सहित अंचल के सरपंच, उपसरपंच, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष, शाला विकास समिति के अध्यक्ष सहित ग्रामीण जनों ने इस अभियान का शुभारंभ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *