डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सेलूद में भाजपाइयों ने किए वृक्षारोपण

पाटन। आज ग्राम सेलुद मे भारतीय जनता पार्टी के प्रणेता एवं आदर्श भाजपााइयों के मार्गदर्शक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जयंती वृक्षारोपण करके मनाया गया। इस अवसर पर मध्य पाटन मण्डल अध्य्क्ष खेमलाल साहू जी ने कहा कि “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। उनके आदर्श देश भर में लाखों करोड़ो लोगों को प्रेरित करता हैं। डॉ. मुखर्जी ने अपना जीवन भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने खुद को एक असाधारण विद्वान और बुद्धिजीवी के रूप में भी प्रतिष्ठित किया।”एक देश एक विधान का सपना देख ने वाले मुखर्जी जी ने धारा 370 का पुरजोर विरोध किया था । आज जो नया भारत दिख रहा है उसका सपना मुखर्जी जी ने ही देखा था।

कार्य क्रम का संचालन करते हुवे शक्ति केन्द्र संयोजक रमेश देवांगन जी ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी (1901-1953) एक राजनीतिज्ञ, बैरिस्टर और शिक्षाविद थे, उन्होंने प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल में उद्योग और आपूर्ति मंत्री के रूप में काम किया और नेहरु जी के गलत नीति और कार्यो का पुरजोर विरोध करते हुवे अपना त्याग पत्र दे दिया । आज डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती के पावन अवसर पर वन होम वन ट्री योजना का भी शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ग्राम सेलुद की सरपंच श्रीमति खेमिन खेमलाल साहू, बुथ अध्य्क्ष कालेश्वर शुक्ला, बूथ अध्य्क्ष लवन बंजारे , बूथ अध्यक्ष राजू देवांगन, टामन साहू, पंच रवि पटेल, नरोत्तम साहू श्रीमती भोज साहू और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *