✍? संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गत दिनों अमलीपदर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के द्वारा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकारणी का सूची जारी किया गया जिसमें पार्टी के कर्मठ व कार्य कौशल एवं निष्ठावान कार्यकर्ता के कार्य कौशलता के आधार पर पुनित राम नागेश खरिपथरा को अमलीपदर ब्लाक कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया उनकेे नियुक्ति पर उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जिला अध्यक्ष श्री भावसिंग साहू जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति नीरज ठाकुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम अमलीपदर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमति ललिता यादव को आभार व्यक्त किया है और कहा कि मुझे पार्टी संगठन के द्वारा उस लायक़ समझ कर पार्टी के द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है उनको में अपना कर्तव्य समझ कर पालन करते हुए पार्टी का विस्तार कर मजबूत बनाऊंगा उनके उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर तिलेश्वर कुमार यादव, प्रेम यादव, तिलक राम यादव, श्याम कुमार कश्यप, गोवर्धन नागेश, हिमाचल यादव कमल लोचन नागेश, महेश प्रधान, लखनलाल यादव, रघुनाथ यादव, बंशी लाल यादव,भिखीराम यादव, भगतराम नेताम,खामसिग नागेश,केवल सोरी जगमोहन धुर्वा , ठाकुर धुर्वा, चम्पा लाल धुर्वा,जयराम धुर्वा,पदूराम यादव आदि कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं
