पाटन। सेलूद क्षेत्र के कांग्रेसियों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज देश मे बढ़ती महंगाई के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया। कांग्रेस नेता अश्वनी साहू व युवा कांग्रेस नेता लोचन यादव के नेतृत्व में आज पतोरा में हस्ताक्षर अभियान चलाया। श्री साहू ने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण पेट्रोलियम पदार्थ की मूल्य में लगातार बढोत्तरी हो रही है। इस अवसर पर श्याम लाल साहू, पवन कुमार, प्रेमलाल, महेश कुमार, नरेंद्र शिवास, राजेन्द्र, चम्पा यादाब, सुरेश कपूर, दिनेन्द्र जांगड़े, भूषण कौशल, देवनारायण, सजय यादव , सुरेन्द्र गायकवाड़, लोचन यादव, बेनीराम, अंगेश्वर साहू सहित अन्य मौजूद रहे।
पतोरा में कांग्रेसियों ने चलाया महंगाई के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान, केंद्र की मोदी सरकार के गलत नीतियों के कारण बढ़ रही है महंगाई- अश्वनी साहू
