उतई। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत उतई स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के अंकसूचियों में अनुतीर्ण लिखने के बाद उनको जनरल प्रमोशन लिखा गया था। news24carate.com ने इस खबर को 04 जुलाई को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशन के बाद विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ केवी राव ने मामले की जांच के लिए संकुल समन्यवक को स्कूल भी भेजा था। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन द्वारा आनन-फानन में पालकों को सूचित कर जिनके अंकसूची में अनुत्तीर्ण लिखा था उसे जमाकर उन्हें दूसरा मार्कशीट प्रदान किया गया।
