राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे का प्रदेश के पांचों संभाग में धूमधाम से मनाया जन्मदिन, सदस्यों ने रोपे पौधे


दुर्ग। छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे का जन्मदिन पांचों संभाग के तकनीकी संस्थाओं में कार्यरत, एसोसिएशन के सदस्यों एवं कोषाध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष हर्षल मोहिते, देबजानी चट्टोपाध्याय, मुरारी महतो, दीपक पटेल, डॉ ममता पटेल हरेंद्र खांडे, सोनू, ममता अग्रवाल, डॉ रचना सिंह, सुषमा साहू, डॉ , सुषमा सिंह, ने वृक्षारोपण कर धूमधाम से मनाया। हरेंद्र खांडे ने हैप्पी बर्थडे टू यू को बांसुरी की धुन पर बजाकर एक विडियो बनाया।
छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज राजपत्रित अधिकारी संघ जो राज्य के तीन शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय एवं बत्तीस शासकीय पॉलिटेक्निक संस्थाओं में कार्यरत शिक्षकों का संगठन है। जो तकनीकी शिक्षा विभाग के राजपत्रित अधिकारीयों के हितों के लिए कार्य करता है। सेवा शर्तें, वेतनमान, पदोन्नति की मांग तथा सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए प्रदेश में कार्य करता है। अपने चहेते प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे के जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं संदेश देने सुबह से तांता लगा रहा। सदस्यों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देने हेतु संदेश भेजें, जिसमें संरक्षक सदस्य एवं अतिरिक्त संचालक जी आर साहू, डॉ बी एस चावला, डॉ एम एफ कुरैशी, प्राचार्य पी के पांडे, प्रो एस के सिंघई, संयुक्त संचालक डॉ अजय गर्ग, उपसंचालक वी एन सिंह, डॉ राजेश श्रीवास्तव, ए के चंदेल, प्राचार्य उषा जैन, ममता अग्रवाल, प्रो संतोष दबडगांव, डी एन सिरसांत, डॉ हिमानी अग्रवाल, डॉ अजय त्रिपाठी, कुंदन साहू, सतीश कुमार ठाकुर, हुसैन उल्ला खान अनिल सोनी, गुलशन ठाकुर, एवं अन्य सदस्यों ने थे। राज्य के पांचों संभाग की तकनीकी संस्थाओं में इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें शासकीय पॉलिटेक्निक कोरबा से अध्यक्ष मुरारी महतो एवं साथियों ने वृक्षारोपण कर जन्मदिन मनाया, शासकीय पॉलिटेक्निक धमतरी से उपाध्यक्ष हर्षल मोहिते, विभागाध्यक्ष डॉ देबजानी चट्टोपाध्याय एवं सदस्यों ने पौधारोपण कर शुभकामनाएं दी। शासकीय पॉलिटेक्निक रायपुर, बिलासपुर, तखतपुर, दुर्ग एवं अन्य संस्थाओं के डाॅ ममता पटेल, सुनिता तिवारी, दीपक पटेल हुसैन उल्ला खान, पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा, गुलशन कुमार ठाकुर, अनिल सोनी एवं अन्य सदस्यों ने पौधे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *