उतई नगर के सिद्धिविनायक मंदिर में मनाया गया स्थापना दिवस

उतई। नगर के वार्ड 09 नेहरू नगर में स्थित श्री सिध्दि विनायक गणेश मंदिर का चौंथा स्थापना दिवस सादगीपूर्ण रूप से मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुवात पंडित अरविंद शर्मा द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर हुई।तत्पश्चात समिति द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया।मंदिर समिति के संचालक संतोष बम्भोले ने बताया कोरोना के चलते लगातार दूसरा वर्ष मंन्दिर का स्थापना दिवस कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए मनाया गया।वही प्रसाद वितरण भी शोसल डिस्टेंसीग में प्रसाद वितरण किया गया।मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी उपाध्यक्ष रविन्द्र वर्मा पार्षद तोषण साहू सुरता सिंह गढ़े पूर्व पार्षद संजय गिरी गोश्वामी संतोष बमभोले अश्वनी यादव उमाशंकर कोसरिया देवी लाल साहू उपसरपंच प्रदीप पाटिल द्वारिका साहू खिलेंद ठाकुर डिकेश साहू तिलेश्वर साहू दानी राम साहू सहित वार्डवासी व अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *