कांकेर। शुक्रवार 2 जुलाई को नेशनल हाईवे 30 पर एक बेज़ुबान गाय को कोई अज्ञात वाहन ठोंकर मारकर आगे निकल गई ! जिससे गाय को काफ़ी चोट लगी थी दर्द से उसके आंसू भी निकल रहे थे, मार्ग से कई लोग आ जा रहे थे, परंतु उक्त बेज़ुबान गाय का कोई सुध तक नहीं ले रहे थे।
जिला कांकेर छत्तीसगढ़ यातायात प्रभारी निरीक्षक रोशन कौशिक एवं यातायात टीम तथा हौसला एक प्रयास टीम के खेम नारायण शर्मा एवं पत्रकार वीरेंद्र यादव अन्य टीम द्वारा उक्त गाय का त्वरित मरहम पट्टी उपचार किया गया एवं उसके खाने का इंतजाम किया गया.
बेज़ुबान पशुओ के मालिक इन्हे रोड पर बेहाल छोड़ देते है, जब कोई गाय बच्चा पैदा करती है, उस स्थिति मे मालिक स्वार्थ वस गाय को घर ले जा कर उसके दूध का उपभोग करते है !. इंसान क्यों इन पशुओ को अपने बच्चों की तरह नहीं रखते, और रोड पर छोड़ देते हैमरने के लिये, इंसान की तरह भी इन बेज़ुबान पशुओ को दर्द भी होती है और इन्हे भी भूख प्यास लगती है।
यातायात पुलिस जिला कांकेर एवं हौंसला एक प्रयास टीम कांकेर आप समस्त छोटे बड़े वाहन चालक एवं मालिको से सादर अनुरोध करती है, की रात मे बेज़ुबान पशु मार्ग किनारे भीड़ मे या अकेले बैठे रहते है, वाहनों के हेड लाइट अपर लोवर करें ताकि अंधेरे मे बैठे बेज़ुबान जानवर दिखे वाहनों को मध्यम गति से चलावे अगर गलती वस बेजुबानो को आपके द्वारा चोटिल किया जाता है, उस स्थिति मे थोड़ा रुककर उन बेज़ुबान जानवरो का उपचार करें या कराये शायद यही सही मायने मे मानवता है।
अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल गाय का यातायात पुलिस की टीम ने किया त्वरित उपचार
