यूनियन नेताओं और आंदोलन कारियों पर की गई लाठी चार्ज की घटना निंदनीय है उच्च स्तरीय जांच किया जावे – राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस

भिलाई। राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हितेश शुक्ला व प्रदेश संगठन मंत्री हेमंत पिलोदिया ने संयुक्त रूप से बयान जारी करते हुए लाठी चार्ज की घटना की निंदा करते हुए कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र में हड़ताल पर बैठे वरिष्ठ श्रमिक नेताओं और आंदोलन कारी श्रमिक पर पुलिस के द्वारा जमकर लाठी चार्ज किया गया जो निंदनीय है हेमंत पिलोदिया ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र में सुरक्षा करने वाले सुरक्षा बल के जवानों का भी असली चेहरा सामने आया आंदोलन में बैठे कर्मचारियों को और वरिष्ठ श्रमिक नेताओं को बर्बरता पूर्व घसीट कर लाठी चार्ज किया गया जिसमें 72 वर्षिय वरिष्ठ श्रमिक नेता एच एस मिश्रा बुरे तरह से घायल हुए उन्हें पीठ कमर हाथ पर गंभीर चोटें आईं भिलाई इस्पात संयंत्र में ऐसे कृत्य करने वालों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हितेश शुक्ला ने कहा हड़ताल के दौरान वरिष्ठ नेताओं पर लाठी चार्ज करने वाले दोषी लोगों पर कार्यवाही करने वह पुलिस और केन्द्रीय औधोगिक सुरक्षा बल के जवानों के किये गये दमनकारी कृत्य की उच्च स्तरीय जांच कर इस घटना में लिप्त लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस पार्टी महामहिम राज्यपाल को व केन्द्रीय इस्पात मंत्री को पत्र प्रेषित कर मांग करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *