10 जुलाई को नेशनल लोक अदालत राजीनामा योग्य प्रकरणों का होगा निबटारा

बेमेतरा – के जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा द्वारा दिनांक 10 जुलाई 2021 दिन शनिवार को होने वाले नेशनल लोक अदालत के संबंध में वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी न्यायाधीश शामिल हुए। उपरोक्त बैठक में राजीनामा योग्य प्रकरणों को चिन्हित कर अधिक से अधिक प्रकरण रखने हेतु लोगों को प्रोत्साहित करने चर्चा हुई और नेशनल लोक अदालत को लेकर प्रचार-प्रसार भी ज्यादा से ज्यादा करने पर जोर दिया गया पैरालीगल वालंटियर का सहयोग लेकर लोक अदालत के संबंध में स्थानीय हाट बाजार में प्रचार प्रसार के साथ पंपलेट के माध्यम से लोगों को जागरूक करने एवं लोक अदालत हेतु चिन्हांकित प्रकरणों के पक्षकारो को संपर्क कर उन्हें राजीनामा हेतु जागरूक करने तथा प्रोत्साहित करने पर भी चर्चा हुई साथ ही लोगों से अपील की गई है कि 10 जुलाई को होने वाले नेशनल लोक अदालत में मौके पर भी आकर आप अपना आवेदन जमा कर सकते हैं, जिससे वहीं पर इसका निराकरण भी करने का प्रयास किया जाएगा इसलिए अधिक से अधिक संख्या में लोगों से नेशनल लोक अदालत में शामिल होने की अपील भी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *