पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम पंचायत कौही के मुक्तिधाम, चारागाह, गौठान बाड़ी, ओपन जिम और अन्य जगहों पर वृक्षारोपण का कार्य प्रगति पर है । नीम पीपल मुनगा अमरूद आम जैसे अन्य कई फलदार वृक्षों की रोपाई की जा रही है। ग्राम पंचायत कौही की सरपंच श्रीमती मनोरमा टिकरिहा के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया जा रहा है। इस अवसर पर सरपंच ने कहा वृक्ष ही प्रकृति के महान शोभा के भंडार है । वृक्षों से हमारा संबंध सबसे निरंतर है। सबसे बड़ा है वृक्ष मानव जीवन के सहचर है अगर हमें अपनी धरती औऱ पर्यावरण को बचाना है तो अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर उसकी रक्षा भी करनी होगी हरीतिमा ही हमारी वसुंधरा का सौंदर्य है । वृक्ष लगाकर ही हम अपनी धरा का श्रृंगार कर इसे सुशोभित कर सकते हैं। मानव सभ्यता की नैसर्गिक सामाजिक सांस्कृतिक धार्मिक दायित्व वृक्षारोपण का निर्वाह कर सृष्टि संतुलित हो सकती है हमे अपने मन में ये संकल्प लेना होगा कि प्रकृति के साथ सद्भाव से जुड़कर रहे मानव जीवन तभी सुखी समृद्ध एवं संतुलित रहेगा। वृक्षारोपण अभियान में प्रमुख रूप से, उपसरपंच धनेश्वर देवांगन ,गौठान अध्यक्ष हेमलाल सोनकर, रोजगार सहायक उमेद साहू, उत्तम साहू ,सचिव द्वारिका यादव, आयुष टिकरिहा, परमेश्वर यादव, दशरथ लाल, पप्पू साहू, कमलेश, असवंत साहू सहभागी बने।

