राजनांदगांव-रिलायंस फाउंडेशन और पशुधन विकास विभाग के तत्वाधान मे वर्षा ऋतु मे पशु रोग प्रबंधन एवं रख रखाव सम्बंधित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा मीटिंग आयोजित किया गया जिसमे बताया गया की बारिश के मौसम में पशु मिट्टी और पानी द्वारा भी संक्रमित हो जाते हैं जिसके संपर्क में आने से स्वस्थ पशुओ के संक्रमित होने की सम्भावना बढ़ जाती है, इसलिए रोगी पशु को स्वस्थ पशु से अलग रखना चाहिए । इस मौसम में पशुओ में होने वाले प्रमुख संक्रामक रोग जैसे गलघोटू, लंगड़ा बुखार, खुरपका मुँहपका, न्यूमोननया आदि हैं। पशुओ में होने वाले संक्रमण रोग जैसे खुरपका-मुहपका, गलघोटू , लगड़ी बुखार प्रमुखता से बरसात के दिनों में गौवंश प्रभावित करते है तथा कई बार पशुओ की जान भी चली जाती है इन रोगो से बचाओ हेतु बारिश के दिनों में पशुओ का टीकाकरण करना आवश्यक है परजीवी रोगो में बेमसओमसस, थैलेरिओमसस आदि प्रमुख रोग हैं| बरसात के मौसम में पशुओ के रख रखाव में सावधानियां रखनी चाहिए और बरसात से पहले ही हमे ढेर सारी चारा इकठा करके रख लेना चाहिए । उनके रहने के स्थान को साफ और सूखा रखना चाहिए । उनकी दवाइयों का भी उचित व्यवस्था रखनी चाहिए जिससे बरीश से यदि बीमार भी हो तो जल्दी से दवा दे सके । उनके डॉक्टर से समय – समय पर सलाह भी लेनी चहिए।
जिसमे 27 किसान सम्मिलित हुए और इस पुरे कार्यक्रम का लाभ उठाया।
इस कार्यक्रम में पशुधन विकास विभाग से डॉ ममता मेश्राम (VAS) रिलायंस फाउंडेशन से, स्टेट कोऑर्डिनेटर दीपक केकन, थीमेटिक एक्सपर्ट अर्जुन गोठी, प्रोजेक्ट मैनेजर मिथलेश साहू और महेंद्र साहू उपस्थित रहे। साथ ही रिलायंस फाउंडेशन के टोल फ्री नंबर 18004198800 की जानकारी दिया जिसमे किसान कृषि, पशुपालन और मौसम सम्बंधित समस्याओ की जानकारी प्राप्त कर सकते हैँ

