बेमेतरा -खरीफ 2021 में कृषको को उर्वरक, बीज एवं कीटनाशकों का गुणवत्तायुक्त सामग्री एवं सुलभ रूप में प्राप्त हो तथा छ.ग. शासन रायपुर के निर्देशानुसार जिले के आदान विक्रेताओं थोक एवं फुटकर के यहा कृषि विभाग की टीम तैयार कर सभी विकासखण्डों में निरीक्षण कार्य किया जा रहा है। श्री एम.डी. मानकर, उप संचालक कृषि बेमेतरा, श्री आर.के. सोलंकी, अनुविभागीय कृषि अधिकारी, बेमेतरा, श्री आर.के. शर्मा, सहायक संचालक कृषि बेमेतरा, डाॅ. एस.एल. साहू, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, वि.खं.-बेमेतरा, श्री जितेन्द्र ठाकुर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, वि.खं.-साजा, श्री हेंमत बघेल, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, वि.खं.-बेरला, श्री आर.के. वर्मा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी बेमेतरा एवं अधिनस्थ कर्मचारियों के साथ सभी विकासखण्डों के उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक विक्रेताओं के यहा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान उर्वरको का भण्डारण एवं वितरण की जानकारी दिया गया। यूरिया, डी.ए.पी एवं अन्य उर्वरकों का थोक व्यापारियों द्वारा भण्डारण को फुटकर विक्रेताओं को वितरित करवाया गया एवं भण्डारित उर्वरकों का पीओएस मशीन में इन्द्राज उर्वरक से मिलान किया गया। जहाॅ पर अंतर दिखाई दिया उसे तुरंत पीओएस मशीन में इन्द्राज करवाकर ठीक किया गया, निरीक्षण दौरान विक्रेताओं के यहा त्रुटिया पाये जाने पर 04 विक्रेताओं को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
सभी उर्वरक खाद् विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि उर्वरकों के भण्डारण होते ही पीओएस मशीन में स्टाक का इन्द्राज कर कृषकों को पीओएस मशीन के माध्यम से ही विक्रय किया जाना सुनिश्चित करे जिले को 68900 मीट्रिक टन का उर्वरक वितरण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। लक्ष्य के विरूद्व अबतक 48616 मीट्रिक टन उर्वरकों का भण्डारण किया जा चुका है तथा 30682 मीट्रिक टन उर्वरको का वितरण कृषकों को किया जा चुका है। जिले में उर्वरकों का भण्डारण लक्ष्यानुसार किया जा रहा है। इसी प्रकार जिले में बीज भण्डारण का लक्ष्य 36835 क्विंटल, जिसमें भण्डारण 28233.04 क्विंटल किया गया है एवं बीज का वितरण 21769.34 क्विंटल कृषकों को किया जा चुका है। शेष बीजों का वितरण कृषकों को समितियों द्वारा किया जा रहा है।
सभी विक्रेतागण कृषकों को सुविधानुसार आदान सामग्री का विक्रय करे कही भी गलत पाये जाने पर नियमतः कार्यवाही की जावेगी।
जिले मे 48616 मीट्रिक टन उर्वरकों एवं 28233.04 क्विंटल बीज का भण्डारण किया गया आदान सामग्री विक्रेताओं के यहाॅ निरीक्षण एवं कार्यवाही
