भिलाई। आज चरोदा भिलाई -3 अंतर्गत चार वैक्सीनेशन सेंटरो मे कुल 596 हितग्राहियों को कोविड का टीका लगाया गया। शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम चरोदा भिलाई 3 के बीईईटीओ व स्वास्थ्य सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने बताया कि कोविशीड सेकंड.डोज 216 लोगों को ओर को वैक्सीन प्रथम व दिवतीय डोज 380 लोगों को लगाया गया है निगम आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर ने बताया कि कल 29 जून को केवल तीन टीकाकरण केंद्र संचालित रहेगे जिसमे कन्या उ मा शाला भिलाई 3 मे को वैक्सीन 130डोज उपलब्ध रहेगी रेल्वे स्कूल चरोदा मे 100डोज को वैक्सीन उपलब्ध रहेगी ओर युपीएचसी चरोदा मे 100 डोज को वैक्सीन उपलब्ध रहेगी इन तीनो टीका केंद्रों मे हितग्राही को वैक्सीन प्रथम व द्वितीय खुराक वैक्सीन लगाने आ सकते है उन्होंने बताया कि वैक्सीन जैसे ही जिले को प्राप्त होगी उसके बाद सभी 16 केंद्रों मे पूर्व के भांति टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा । निगम सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अशवनी चंदाकर स्वास्थ्य विभाग के बीईईटीओ सैय्यद असलम ,एल एच व्ही श्रीमती ए दत्ता ओर मुरली मनोहर वर्मा ने विभिन्न टीका केंद्रों का निरीक्षण किया लोगों के समस्याओं आगामी टीका के संबघित अन्य दुविधा को यथासंभव दूर करने के साथ कोविड एप्रोप्रिएट बैहिवियर के पालन करने स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की है ।
चरोदा-भिलाई-3 के चार टीकाकरण केंद्रों 596 लोगो ने लगवाया कोविड-19 टीका
