आमा राइट ग्रीष्मकालीन प्रयोजना खुड़मुड़ी के बच्चे उत्साह पूर्वक कर रहे कार्य

पाटन। वैश्विक कोरोना महामारी कोविड-19 के इस दौर में स्कूल कॉलेज सभी बंद है किंतु शासन के निर्देशानुसार विभिन्न माध्यमों से पढ़ाई जारी है ग्रीष्म काल में बच्चों को सक्रिय रखने हेतु ग्रीष्मकालीन प्रयोजना आमा राइट कक्षा वार दिया गया है उक्त परियोजना कार्य 30 जून 2021 तक शिक्षकों के ऑनलाइन मार्गदर्शन पर विद्यार्थियों द्वारा पूरा किया जाना है।इस कड़ी में शासकीय प्राथमिक शाला खुड़मुड़ी के प्रत्येक विद्यार्थी प्रोजेक्ट फाइल तैयार कर शाला खोलने पर स्कूल में जमा करेंगे इसी आधार पर शाला स्तर पर मूल्यांकन किया जाएगा खुड़मुड़ी के शिक्षक बताते हैं कि ग्रीष्मकालीन प्रोजेक्ट आमा राइट अपने आसपास के परिवेश से खेल खेल में मनोरंजक तरीके से बच्चों को सक्रिय कर सीखने का कार्यक्रम है यह पूर्णता नवाचार है और इसमें माता पिता पालक की सहभागिता है शिक्षक शेष नारायण निषाद, विरेंद्र कुमार साहू, पुरुषोत्तम लाल ध्रुव, लेखन शिवारे, गोपेंद्र धुरंधर, सभी शिक्षक बालक पालक से मुलाकात कर फाइल तैयार करने कहा गया शिक्षक विरेंद्र कुमार साहू बताते हैं कि इस कार्य को करते हुए बच्चे पालक बहुत खुश नजर आ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *